फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kartikeya set out to circumambulate the universe, mounted on a peacock.

कार्तिकेय मोर पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा के लिए निकले :चैतन्य महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya set out to circumambulate the universe, mounted on a peacock.
अंबाला सिटी के मोती नगर ​स्थित आश्रम में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता - फोटो : Archive
अंबाला सिटी। श्री कबीर आश्रम, नगर खेड़ा, मोती नगर में श्रावणी शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी है। कथा के पांचवें दिन व्यासपीठ से आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने शिव-पार्वती पुत्र गणेश और कार्तिकेय के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और उनके चरणों में ही संपूर्ण ब्रह्मांड वास करता है और इसी भाव ने गणेश जी को प्रथम पूजनीय बना दिया।
विज्ञापन

कथा के दौरान आचार्य ने बताया कि भगवान कार्तिकेय और गणेश जी के बीच विवाह को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस पर भगवान शिव ने परीक्षा स्वरूप शर्त रखी कि जो संपूर्ण ब्रह्मांड का चक्कर सबसे पहले लगाएगा, उसका विवाह पहले होगा। शर्त सुनते ही कार्तिकेय मोर पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


वहीं, छोटे वाहन चूहे की सवारी वाले गणेश जी ने विवेक का परिचय दिया और माता-पिता (शिव-पार्वती) को एक स्थान पर बैठाकर उनकी परिक्रमा पूरी की। गणेश जी के इस अद्भुत विवेक और भक्तिभाव को देखते हुए सभी देवी-देवताओं की उपस्थिति में उन्हें गणाध्यक्ष एवं प्रथम पूज्यनीय देवता घोषित किया गया। इस घोषणा के बाद कैलाश पर्वत पर आनंद उत्सव मनाया गया। बाद में ब्रह्मांड की परिक्रमा कर लौटे कार्तिकेय जी को जब इसका ज्ञान हुआ, तो वे रुष्ट होकर दक्षिण दिशा में श्री शैल पर्वत की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य यजमान गोयल परिवार, इंदुबाला अरोड़ा, लविश कुमार मोनू और सनातन प्रचार मंडल के सदस्यों समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पंडित रविंद्र नाथ तिवारी व पंडित देवीप्रसाद भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण कर स्वस्ति वाचन किया। कथा के पश्चात भव्य आरती हुई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित आश्रम में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित आश्रम में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed