फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Barricades kept breaking, chaos kept increasing

Ambala News: बैरिकेड टूटते गए, बवाल बढ़ता गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Barricades kept breaking, chaos kept increasing
जीटी रोड पर जाम लगाने के बाद हुंकार भरते निहंग व अन्य प्रदर्शनकारी। संवाद
बैरिकेड टूटते गए, बवाल बढ़ता गया चार जगह बैरिकेड लगाए, टिक नहीं पाए, आंसू गैस के गोले भी भीड़ को न रोक पाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में जुटे लोगों को जीटी रोड पर आने से रोकने के लिए पुलिस ने चार जगह बैरिकेट लगाए लेकिन यह इंतजाम कमजोर साबित हुए। भीड़ के आगे बैरिकेट थोड़ी देर भी टिक नहीं पाए। मुश्किल से एक घंटे के भीतर ही भीड़ ने चारों को गिरा दिया।
इसके बाद हंगामा जीटी रोड पर हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार झड़प हुए। हर बैरिकेट पर दोनों आमने सामने हुए। जैसे जैसे बैरिकेट टूटते गए, वैसे वैसे बवाल बढ़ता गया। पहला बैरिकेट गुरुद्वारे के पास ही लगाया गया था। गुरुद्वारा लिंक रोड पर है। इस रोड को पार करते ही जीटी रोड है। जीटी रोड और लिंक रोड के बीच भी बैरिकेट थे। ये भी टिक नहीं पाए।
विज्ञापन

दूसरा बैरिकेट टूटने के बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसमें ध्यान रखा गया कि गोले भीड़ से दूर खाली जगह में गिरें। इन गोलों का भीड़ पर ज्यादा असर नहीं हुआ। भीड़ फिर से आगे बढ़ने लगी और तीसरे बैरिकेट पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे बैरिकेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प हुई। इस बार आंसू गैस के गोले नहीं छोड़े गए। भीड़ आगे बढ़ गई और पुलिस पीछे हट गई। चौथा बैरिकेट टूटने के बाद पुलिस ने दूसरी बार आंसू गैस के गोले दागे। इस बार भी कोई फायदा नहीं हुआ। भीड़ जीटी रोड पर पहुंच गई। ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

दोपहर का एक बज चुका था। स्कूलों की छुट्टी हो चुकी थी। कई स्कूल बसें जाम में फंस गईं। इसी तरह एंबुलेंस भी जाम से निकल नहीं सकीं। यह देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू की लेकिन इससे भी जाम नहीं खुल सका। प्रदर्शनकारी जेल भेजे गए युवकों की रिहाई पर अड़े रहे। अफसर इस मांग को पूरा करने में हाथ खड़े करते रहे। रात सवा आठ बजे लाठी चार्ज के बाद ही जीटी रोड को खाली कराया जा सका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed