{"_id":"6a7eea24ffb0695f0b087dc0","slug":"video-video-shakashhaka-ka-kama-ka-lkara-chhatara-ka-paratharashana-samaja-kalyanae-matara-na-pahacakara-karaya-shata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाज कल्याण मंत्री ने पहुंचकर कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाज कल्याण मंत्री ने पहुंचकर कराया शांत
पारा थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाया। मंत्री से वार्ता के बाद छात्रों को शांत कराया गया। इसके बाद छात्र स्कूल परिसर के अंदर चले गए। प्रदर्शन के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने का प्रयास किया। मंत्री ने छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।