Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Patriotism was on display in village Dhani Piran on Independence Day, with children enthralling the audience with cultural programmes.
{"_id":"6a7eea29778b8f2cde05e10f","slug":"video-patriotism-was-on-display-in-village-dhani-piran-on-independence-day-with-children-enthralling-the-audience-with-cultural-programmes-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव ढाणी पिरान में आजादी की पूर्व संध्या पर दिखी देशभक्ति, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ढाणी पिरान में आजादी की पूर्व संध्या पर दिखी देशभक्ति, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
रामचंद्र विद्यार्थी ने देश के लिए दी थी कुर्बानी
हांसी के गांव ढाणी पिरान में आजादी की पूर्व संध्या पर राजकीय हाई स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।
आपको बता दे कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सावन के महीने में मनाए जाने वाले हरियाली तीज के पर्व को भी कार्यक्रम में खास तौर पर दर्शाया गया।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में झूलों पर झूलती नजर आईं, वहीं स्कूली बच्चों ने पारंपरिक हरियाणवी गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ हरियाणा की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
राजकीय हाई स्कूल ढाणी पिरान के प्रिंसिपल अनूप नाथ जोगी ने बताया कि अमर बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की शहादत की याद में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि महज 13 वर्ष की आयु में 14 अगस्त 1942 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में रामचंद्र विद्यार्थी ने कचहरी भवन से ब्रिटिश झंडा उतारकर तिरंगा फहराया था। इस दौरान अंग्रेजों की गोलीबारी में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
ग्रामीण रामबिलास ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। वहीं विजेंद्र प्रजापति ने कहा कि गांव में आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने शहीदों को याद करते हुए कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।