Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress leader Suman Sharma surrounded the government over the negligence of the Public Health Department in Hansi.
{"_id":"6a7eccb2c6aa6798f904b878","slug":"video-congress-leader-suman-sharma-surrounded-the-government-over-the-negligence-of-the-public-health-department-in-hansi-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने सरकार को घेरा
हांसी शहर में सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा ने प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक विनोद भयाना और प्रशासन पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण शहरवासियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुमन शर्मा ने कहा कि कई क्षेत्रों में सीवरेज मिश्रित पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। पेयजल और सीवरेज की समस्याओं को लेकर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे।
उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी आए थे और उन्होंने पैदल शहर का दौरा कर हालात देखे थे। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान होगा, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने हांसी के नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सरकार से अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति और जरूरी मशीनें उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हांसी जिला बनने के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होना चाहिए था, लेकिन गरीब मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बुजुर्गों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग अपनी पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार को ऐसी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
सुमन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि समारोह में शामिल होने के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि मौके पर जाकर सीवरेज, पेयजल, सड़क और नागरिक अस्पताल की स्थिति देखें तथा आम लोगों से बातचीत करें तो उन्हें शहर की वास्तविक समस्याओं का पता चलेगा। केवल अधिकारियों की रिपोर्ट के बजाय जमीनी स्थिति देखकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
सुमन शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शहर की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के साथ मिलकर विधायक विनोद भयाना के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार घोषणाओं तक सीमित है और धरातल पर अपेक्षित काम नहीं हो रहा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हांसी विधायक का भी शहर की जनसमस्याओं और विकास कार्यों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है।
सुमन शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि 15 अगस्त के हांसी दौरे के दौरान शहर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।