{"_id":"6a7e8d6c9aea4ab4900b9f6d","slug":"protest-committee-s-warning-regarding-hisar-jeevan-murder-case-highway-blockade-at-the-toll-plaza-today-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार जीवन हत्याकांड में धरना कमेटी की चेतावनी: सीएम को हांसी में नहीं घुसने देंगे; आज टोल प्लाजा पर हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार जीवन हत्याकांड में धरना कमेटी की चेतावनी: सीएम को हांसी में नहीं घुसने देंगे; आज टोल प्लाजा पर हाईवे जाम
Fri, 14 Aug 2026 09:07 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:07 AM IST
सार
पुलिस प्रशासन का धरना कमेटी को मनाने का एक और प्रयास सिरे नहीं चढ़ा। आज 14 अगस्त को सभी खाप पंचायतें, संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर मोर्चा और तमाम जनसंगठनों के पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर टोल प्लाजा पर हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन
हिसार में धरने पर बैठे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य नगर डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आज 3 घंटे तक हाइवे जाम किया जाएंगे। इसमें प्रदेश भर से खाप-पंचायतें, किसान संगठन, मजदूर संगठन, कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक हाईवे जाम किए जाएंगे। इससे पहले कल आईजी कुलदीप सिंह ने बातचीत के लिए धरना कमेटी को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कमेटी से 14 और 15 अगस्त का कार्यक्रम रद्द करने की अपील की थी। आईजी में कहा था कि हम आपको न्याय दिलाएंगे। इस पर कमेटी सदस्यों ने कहा था कि उन्हें डीएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक ने आश्वासन दिया लेकिन किसी ने भी उन्हें न्याय नहीं दिलवाया। ऐसे में उन्हें आप पर भी विश्वास नहीं है।
विज्ञापन