फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New Grain Market prepared as an alternative site.

Hisar News: वैकल्पिक स्थल के रूप में नई अनाज मंडी तैयार, आज शाम शहर पहुंचेंगे सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
New Grain Market prepared as an alternative site.
हांसी के राजकीय महाविद्यालय में लगाया जा रहा वाटर प्रूफ टैंट व मैदान पर बिछाई जा रही रोड़ी। संव
हांसी। जिला बनने के बाद हांसी में पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने जा रहा है। समारोह की तैयारियों के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी आज शाम को हांसी पहुंच जाएंगे। बारिश की संभावना को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय परिसर के साथ नई अनाज मंडी को वैकल्पिक स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। दोनों जगह समान रूप से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार समारोह स्थल का अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, बारिश नहीं होने पर राजकीय महाविद्यालय परिसर में ही मुख्य समारोह होगा। यहां बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। मैदान को परेड के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि हल्की बारिश के बाद भी परेड में परेशानी न हो। अधिक बारिश होने की स्थिति में नई अनाज मंडी में शेड के नीचे समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहां मंच तैयार करने के साथ बैरिकेडिंग का काम भी चल रहा है। डीसी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया।

समारोह स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश
डीसी राहुल नरवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राजकीय महाविद्यालय और नई अनाज मंडी दोनों संभावित स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध पहले से पूरे रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है ताकि समारोह में किसी भी स्थिति में व्यवधान न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा सीएम के कार्यक्रम का शेड्यूल :
मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम करीब छह बजे हेलिकॉप्टर से यहां आएंगे। श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में हेलीपेड बनाया गया है। स्थानीय विश्राम गृह में ही उनका ठहराव होगा। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 11 बजे वह हांसी से राजकीय हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लौटेंगे।



:::::::शहर में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए नई अनाज मंडी परिसर में वैकल्पिक स्थल निर्धारित किया गया है ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में समारोह व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जा सके।- राहुल नरवाल, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed