फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangwa village's PM SHRI School ranks first in the state; scores 392.5 out of 400 marks.

Hisar News: गंगवा गांव का पीएमश्री स्कूल प्रदेश में अव्वल, 400 में से मिले 392.5 अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gangwa village's PM SHRI School ranks first in the state; scores 392.5 out of 400 marks.
पीएमश्री स्कूल गंगवा
हिसार। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में पहली बार आयोजित सर्वश्रेष्ठ पीएमश्री स्कूल प्रतियोगिता में हिसार के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 400 अंकों की प्रतियोगिता में स्कूल को 392.5 अंक मिले।
विज्ञापन


वहीं मॉडल संस्कृति स्कूलों की श्रेणी में हांसी के मॉडल संस्कृति स्कूल को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। गुरुग्राम के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक्करपुर को दूसरा और रेवाड़ी के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालाबास को तीसरा स्थान मिला है। विजेता स्कूलों के प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों को 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत 40 मानकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के चयन की प्रक्रिया मई में शुरू की थी। जिला शिक्षा अधिकारी और उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित टीम ने प्रत्येक जिले से एक-एक स्कूल का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जिले में पीएमश्री गंगवा और मॉडल संस्कृति स्कूल कुलेरी को अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम चुना गया। हांसी जिले में मसूदपुर के पीएमश्री स्कूल और हांसी के मॉडल संस्कृति स्कूल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इन स्कूलों की सूची मुख्यालय भेजी गई।

शिक्षा विभाग के मुख्यालय ने जिला स्तर पर चयनित 23 पीएमश्री और 23 मॉडल संस्कृति स्कूलों का निरीक्षण कराया। विभाग की डिप्टी डायरेक्टर अनिता चौधरी ने 31 जुलाई को हिसार और दो अगस्त को हांसी के स्कूलों का सभी 40 मानकों पर निरीक्षण किया।

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा जितेंद्र दहिया ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालय का अवलोकन किया। प्रत्येक मानक के लिए 10 अंक निर्धारित थे, जिससे कुल 400 अंक तय किए गए थे।

सीएम के हाथों मिलेगा सम्मान

15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेता विद्यालयों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन, हिसार प्रथम के खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्राचार्य जयभगवान वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन, उपायुक्त महेंद्र पाल और अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने प्राचार्य जयभगवान वर्मा को फोन पर बधाई दी।

टीम के सहयोग के चलते मिली सफलता

विद्यालय के प्राचार्य जयभगवान वर्मा ने उपलब्धि को सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय को भविष्य में और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगी। अधिकारियों और जिला प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सहयोग मिला। विद्यालय के प्रवक्ताओं बलवीर, सावित्री, दीपिका, कविता, मनोज, कुलदीप सिंह और सुनीता पोनिया ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।


40 मानक तय किए थे

बाथरूम की संख्या, बाथरूम की सफाई, लड़के-लड़कियों के कुल शौचालय, स्कूल में हरियाली, परीक्षा परिणाम, कक्षा-कक्ष, लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल सक्रियता, चाइल्ड ट्रैकिंग प्रक्रिया, स्कूल बैंड, खेल उपलब्धियां, खेल मैदान, खेल के लिए कोच की उपलब्धता, शिक्षकों की संख्या, स्कूल का गेट, स्कूल में सीसीटीवी और पीने के पानी की व्यवस्था समेत 40 मानकों के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed