{"_id":"6a7e250c484f8da60c00089f","slug":"accused-of-swindling-6680-lakh-from-elderly-person-nabbed-hisar-news-c-21-hsr1020-930707-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुजुर्ग से 66.80 लाख ठगने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुजुर्ग से 66.80 लाख ठगने का आरोपी काबू
Fri, 14 Aug 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास। रिश्तेदार बनकर 75 वर्षीय बुजुर्ग से 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना हांसी पुलिस ने छठे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के जालना जिले के गांव पांगरी गोसावी निवासी आरोपी दीपक राम से पुलिस ने 5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
जांच अधिकारी बर्लिन ने बताया कि बास आजमशाहपुर निवासी बुजुर्ग से आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रिश्तेदार बनकर संपर्क किया। उन्होंने बुजुर्ग को बताया कि उसके खाते में बड़ी रकम आने वाली है। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे लगातार रुपये ट्रांसफर करवाए गए।
आरोपी कभी रिश्तेदार तो कभी साइबर क्राइम अधिकारी और बैंक मैनेजर बनकर संपर्क करते थे। आरोपियों ने डराकर और धमकाकर भी विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए। इस तरह कुल 66 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 11 मई को साइबर क्राइम थाना हांसी में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में कई आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।