Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
grand Tiranga Yatra was held in Hansi's Data village; a spirit of patriotism was evident among the youth
{"_id":"6a7ed09451a0d5dadf026247","slug":"video-grand-tiranga-yatra-was-held-in-hansis-data-village-a-spirit-of-patriotism-was-evident-among-the-youth-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के डाटा गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के डाटा गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश
स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हांसी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। हांसी के डाटा गांव में युवाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने भी देश के नाम संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। गांव की गलियों से निकली यात्रा में देशभक्ति का माहौल नजर आया। शहरों के बाद अब गांवों और ढाणियों तक पहुंच रही यह मुहिम लोगों में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत कर रही है।
डाटा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकाली है, जो युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा ने कहा कि शहीदों की याद और उनके बलिदान को नमन करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है और तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यह हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा ने गांव में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।