Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The sanitation workers' strike in Hansi continues for the ninth day; in accordance with the state committee's decision, the workers will not display black flags on August 15.
{"_id":"6a7eec4358a430d0b7053ce0","slug":"video-the-sanitation-workers-strike-in-hansi-continues-for-the-ninth-day-in-accordance-with-the-state-committees-decision-the-workers-will-not-display-black-flags-on-august-15-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार कर्मचारी 15 अगस्त को काले झंडे नहीं दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार कर्मचारी 15 अगस्त को काले झंडे नहीं दिखाएंगे
हांसी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 6 अगस्त से काम बंद किया हुआ है और फिलहाल 15 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया गया है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस और सही फैसला नहीं करती, तब तक वे कूड़ा उठाने की प्रक्रिया का विरोध जारी रखेंगे। सफाई कर्मचारियों बोले कि सरकार के साथ वार्ता चल रही है। यदि वार्ता में उनकी मांगों के पक्ष में फैसला आता है तो आंदोलन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को लेकर सही फैसला नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो धरना और आंदोलन 15 अगस्त के बाद भी अनिश्चितकालीन रूप से जारी रखा जा सकता है। बलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आज सरकार से सकारात्मक एवं उचित फैसले की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।