फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   woman and boy died in attacks by tiger and leopard in Katarniaghat area of Bahraich

UP: बाघ ने महिला को बनाया निवाला, तेंदुए ने सात साल के मासूम का किया शिकार; खौफनाक घटनाओं से दहशत में ग्रामीण

Fri, 14 Aug 2026 09:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 09:28 PM IST
सार

बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के हमले में महिला और बालक की मौत हो गई। धर्मापुर में महिला का पैर मिला। वहीं, मोतीपुर में सात वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
woman and boy died in attacks by tiger and leopard in Katarniaghat area of Bahraich
बाघ। (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शुक्रवार को वन्यजीवों के हमले की दो घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। धर्मापुर रेंज में बकरियां चराने खेत गई महिला बाघ के हमले का शिकार हो गई। जबकि, मोतीपुर रेंज में सात वर्षीय मासूम को तेंदुआ झाड़ियों में खींच ले गया। देर शाम मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। वहीं महिला का केवल पैर का हिस्सा मिला है। उसके अन्य अवशेषों की तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।

विज्ञापन


धर्मापुर रेंज के गुजरहना गांव निवासी जमिया (55) शुक्रवार दोपहर करीब 2.00 बजे बकरियां चराने खेत गई थीं। शाम करीब 7.00 बजे बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन जमिया के वापस नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला के पैर का हिस्सा मिला। आसपास बाघ के पदचिह्न भी मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि महिला के लापता होने और अवशेष मिलने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया है। वन्यजीव की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

उधर, मोतीपुर रेंज के चमारन पुरवा निवासी सूरज (7) शुक्रवार दोपहर एक अन्य बच्चे के साथ खेत की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे खींच लिया। साथ मौजूद बच्चा किसी तरह भागकर गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की। शाम करीब 6.00 बजे झाड़ियों के पास सूरज का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। दोनों घटनाओं के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हमलावर वन्यजीवों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बरसात के मौसम में जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed