फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024 Photoshoot: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कराना है बच्चे का फोटोशूट, अपनाएं ये यूनिक आइडिया

Tue, 13 Aug 2024 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

15 अगस्त पर बच्चे के फोटोशूट के लिए कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर उनकी तस्वीरों को यादगार और मजेदार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas on Patriotic And Tiranga Theme Images
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट - फोटो : Instagram

Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas: इन दिनों बच्चों के फोटोशूट का चलन है। अभिभावक अपने बच्चे के जन्म के बाद से उसके बड़े होने की प्रक्रिया को तस्वीरों के जरिए याद के रूप में कैद कर लेना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर नन्हें बच्चों का फोटोशूट नजर आ जाता है। अगर बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है तो साल भर में मनाए जाने वाले हर त्योहार और पर्व को मनाने की उत्सुकता अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि ये आपके बच्चे का पहला त्यौहार होता है। 



अब 15 अगस्त का पर्व हो या रक्षाबंधन, अगर आपके बच्चे का पहला त्योहार है तो तस्वीरों के जरिए यादे बना लें। इस मौके पर थीम के मुताबिक फोटोशूट कराएं। स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के लिए भी बच्चे का शानदार फोटोशूट कराया जा सकता है। नन्हे देशभक्त की तस्वीरे देख हर कोई मुस्कुरा उठेगा। यहां 15 अगस्त पर बच्चे के फोटोशूट के लिए कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर उनकी तस्वीरों को यादगार और मजेदार बना सकते हैं।

Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas on Patriotic And Tiranga Theme Images
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट - फोटो : Instagram

बाजार में बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके के अनुरूप कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। तिरंगा प्रिंट का टी शर्ट, कुर्ता पायजामा आदि बच्चे के लिए ला सकते हैं। फोटोशूट के लिए आपको अधिक कुछ करने की जरूरत नहीं, उन्हें मौके के अनुरूप तिरंगा रंग के कपड़ों को पहनाकर तैयार करें और उनके हाथ में एक छोटा ध्वज देकर तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।

Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas on Patriotic And Tiranga Theme Images
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट - फोटो : Instagram

कपड़ों के साथ ही घर की सजावट भी स्वतंत्रता दिवस की थीम पर रख सकते हैं। केसरिया, हरे और सफेद रंग के गुब्बारे सजा सकते हैं और बच्चे की उनके बीच खेलते फोटो क्लिक करवा सकते हैं। तिरंगा रंग अपने आप में खिला खिला लगता है, इस तरह के बैकगाउंड में तस्वीरें भी बहुत प्यारी आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas on Patriotic And Tiranga Theme Images
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट - फोटो : Instagram

छोटा बच्चा है तो एक डार्क कलर की चादर बिछाकर बच्चे को उस पर लिटाएं। चादर पर फूलों और पत्तियों से तिरंगा बनाएं। इस तस्वीर की तरह आई लव इंडिया भी लिख सकते हैं। बेटी है तो उसे दुपट्टे की साड़ी पहना सकते हैं। भारत माता का लुक बेटी पर बहुत प्यारा लगेगा।

विज्ञापन
Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas on Patriotic And Tiranga Theme Images
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट - फोटो : Instagram

बेटी को भारत माता बना सकते हैं तो बेटे के लिए सैनिक वाले काॅस्ट्यूम पहना सकते हैं। बेटा देश का सिपाही बनकर सबका दिल जीत लेगा। तिरंगों के बीच उसकी इस तरह की तस्वीर बेहद प्यारी लग सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed