फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार ने की थी चार शादियां, खुद अपनी तीसरी शादी को बताया था मजाक 

Sun, 04 Aug 2019 02:10 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 04 Aug 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
kishore kumar birthday relationship and marriages
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter
4 अगस्त यानी आज किशोर कुमार का जन्मदिन है। भले ही अब वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन संगीत प्रेमियों के दिलों में उनकी आवाज आज भी जिंदा है। किशोर कुमार ने एक नहीं बल्कि चार शादियां की थीं। उनमें से एक शादी तो उनकी मजाक-मजाक में ही हो गई थी, जो काफी सुर्खियों में भी रही। उनकी ये शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई थी। योगिता बाली 70 और 80 के दशक की ऐसी हीरोइन थीं जिनके ना सिर्फ काम से सभी प्रभावित थे बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों के दिलों पर छुरियां चला देती थी। किशोर कुमार को गायिकी ही नहीं अभिनय में भी महारथ हासिल थी। आइए किशोर कुमार की शादियों के बारे में जानते हैं..
kishore kumar birthday relationship and marriages
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter

किशोर कुमार की पहली शादी 
किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता का पिछले दिनों निधन हो गया। वो 84 साल की थीं। रूमा एक एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 1951 में किशोर कुमार से शादी की थी। दोनों की शादी से एक बेटा अमित कुमार हुआ। हालांकि शादी के 8 साल बाद किशोर कुमार के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई और उन्होंने अपनी पहली पत्नी रूमा से तलाक ले लिया। किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने भी दोबारा शादी कर ली। 

kishore kumar birthday relationship and marriages
Kishore And Madhubala
फिर मधुबाला के प्यार में पड़े किशोर कुमार
जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं। उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक हुआ था और दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली। किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। वो मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद किशोर कुमार मधुबाला को उनके पिता और बहनों के पास छोड़ आए। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था और गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
kishore kumar birthday relationship and marriages
किशोर कुमार- योगिता बाली
और फिर योगिता बाली से रचाई तीसरी शादी
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं और दोनों ने शादी कर लीं लेकिन महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह थे मिथुन चक्रवर्ती। किशोर कुमार के साथ आई रिश्तों में दरार के बीच योगिता बाली का दिल मिथुन के लिए धड़कने लगा। एक बार फिर समाज की परवाह न करते हुए योगिता बाली ने मिथुन से शादी कर ली। योगिता अब 4 बच्चों की मां हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं।
विज्ञापन
kishore kumar birthday relationship and marriages
किशोर कुमार
लीना चंद्रावरकर पर भी आ गया था किशोर कुमार का दिल
लीना और किशोर कुमार ने फिल्म 'प्यार अजनबी है' में काम किया। यहीं से दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। लीना अपने पहले पति की मौत के सदमे से बाहर आने लगी थीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लीना के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे, क्योंकि किशोर लीना से 20 साल बड़े थे और पहले ही उनकी तीन शादियां हो चुकी थीं। लीना ने पिता के खिलाफ जाकर 1980 में किशोर कुमार से शादी कर ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed