फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accusation of defaming the Pradhan; demand for action.

Chamba News: प्रधान को बदनाम करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Aug 2026 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Accusation of defaming the Pradhan; demand for action.
मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत मैहला की प्रधान राधा देवी ने रमेश कुमार पर सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाए हैं। इसके बारे में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा। इस मौके पर सन्नी चौणा, सोनू, उमेश कुमार, कमल कुमार, ललिता, बेवी, रितु और निशा सहित अन्य मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में प्रधान राधा देवी ने कहा है कि पिछले वर्ष रमेश कुमार ने उन पर झूठे आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद मई 2016 में हुए चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत मैहला के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली। प्रधान का आरोप है कि रमेश कुमार सोशल मीडिया पर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि पंचायत के कुछ कार्य केवल कागजों में ही पूरे किए गए हैं। प्रधान ने कहा कि जिन कार्यों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनमें से एक कार्य रमेश कुमार के ही पत्र के आधार पर एसडीएम कार्यालय की ओर से बंद करवाया गया था और वह दो वर्षों से बंद है। प्रधान ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे कथित झूठे प्रचार के कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि रमेश कुमार पिछले कई वर्षों से पंचायत की कुछ दुकानों पर कब्जा किए हुए हैं। पंचायत की ओर से दुकानों को खाली करने के लिए कहे जाने के बाद वह उन्हें बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। प्रधान राधा देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर रमेश कुमार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed