फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demarcation of the encroached road has not been completed.

Chamba News: कब्जे वाली सड़क की निशानदेही नहीं हुई पूरी

Wed, 19 Aug 2026 06:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
Demarcation of the encroached road has not been completed.
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला में नाले की निशानदेही के लिए टीम पहुंची। नाले के साथ सालों से रह रहे मकान मालिक भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने नाले की निशानदेही की। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मुगला बाजार की गली एक के लिए बनी सड़क की भी निशानदेही शुरू की लेकिन इसको बीच में ही छोड़कर टीम 12:35 बजे लौट गई। गत दिनों एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया था। एसडीएम की ओर से सड़क पर अतिक्रमण और अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसने के लिए आदेश जारी किए थे लेकिन निशानदेही पूरी नहीं हो पाई है। यह सड़क करीब पांच साल पहले नगर परिषद की ओर से बनाई गई थी लेकिन इस सड़क की हालत काफी खराब है। प्रशासन को इस सड़क के इर्द-गिर्द अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायतें भी मिली हैं। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से सड़क की पूरी निशानदेही करने के आदेश दिए गए थे लेकिन टीम करीब तीस मीटर तक ही निशानदेही कर पाई और लौट गई। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि नाला और सड़क दोनों की निशानदेही के आदेश दिए गए हैं। शेष हिस्से की निशानदेही के लिए भी टीम मौके पर भेजी जाएगी। अतिक्रमण और अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed