फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Piles of garbage at the main entrance of Khajjiar.

Chamba News: खज्जियार के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदगी के ढेर

Wed, 19 Aug 2026 06:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage at the main entrance of Khajjiar.
खज्जियार (चंबा)। विश्वभर में विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार के मुख्य प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की एंट्री गंदे पानी के बीच से हो रही है। द्वार के साथ गंदा पानी जमा हो चुका है। इसकी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यह पानी होटलों से बहते हुए वहां पर पहुंचा है। हैरानी इस बात की है कि वन्य प्राणी विभाग खज्जियार में जाने वाले पर्यटकों से एंट्री शुल्क तो वसूल रहा है लेकिन उन्हें वहां पर बेहतर सेवाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों चमन सिंह, रवि कुमार, योगराज, हंसराज, सोनू, मनोज कुमार, चैन लाल और केवल कुमार ने बताया कि जो भी पर्यटक झील मैदान में जाता है तो उसका प्रवेश इसी द्वार से होता है। ऐसे में यहां गंदगी होना कहीं न कहीं पर्यटन पर भी बुरा असर डाल सकती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मुख्य प्रवेश द्वार के पास सफाई की जाए। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ नवनाथ माने ने बताया कि जल्द मुख्य प्रवेश द्वार के पास गंदगी को साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed