{"_id":"5e3038c08ebc3e4b08726cd8","slug":"kiss-day-2020-profit-and-loss-of-kiss-valentine-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैप्पी किस डे 2020: नुकसानदेह भी हो सकता 'किस' करना? संभल कर करें प्यार का इजहार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
हैप्पी किस डे 2020: नुकसानदेह भी हो सकता 'किस' करना? संभल कर करें प्यार का इजहार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किस डे 2020
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैप्पी किस डे 2020: वेलेंटाइन वीक के दौरान किस डे(Kiss Day) का कपल्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स बहुत सारी तैयारियां करते हैं, ताकि उनका ये दिन स्पेशल बन सके। लेकिन क्या आपको पता है कि किस करने से आप अपने रिश्ते में क्या परिवर्तन आते हैं और किस के जरिए आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? दरअसल, किस आपके रिश्ते को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है? दअरसल, वैज्ञानिकों का भी ऐसा मानना है। आइए, जानते हैं इस मामले में रिसर्च क्या कहती है:
2 of 5
किस डे 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले हम आपको बता दें कि किस की शुरूआत कहां से हुई थी। प्रो. विलियम जानकोवायक के अनुसार 'किस' करना पश्चिमी समुदाय की देन है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर राफेल वलोडारस्की के अनुसार 'किस' करने का चलन बहुत पुराना नहीं है।
3 of 5
किस डे 2020
- फोटो : Pixabay
शिकागो में आयोजित एक सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने कहा था कि पुरुष की लार में मौजूद रसायन उसकी प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य विकास का संकेत देता है। शायद इसलिए पहली 'किस' आखिरी 'किस' भी हो सकती है। 'किस' वास्तव में प्यार आंकने का तरीका है जो बेहद पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किस डे 2020
- फोटो : Pixabay
फिशर के मुताबिक 'किस' दिमाग में विशेष तौर पर तीन बिंदुओं पर तेजी लाने में मदद करता है। एक तो पुरुष की लार में पाए जाने वाले रसायन के कारण वो अपने पार्टनर में रुचि की इच्छा को प्रबल करता है, जबकि दूसरा बिंदु यह है कि 'किस' से प्यार के माहौल को रोमांटिक बनाता है और तीसरा बिंदु यह है कि 'किस' से प्रेम और रिश्ते की मजबूती को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
किस डे 2020
- फोटो : Pixabay
शोध के दौरान 15 जोड़ों को शामिल किया गया था, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया। एक वर्ग के जोड़ों को 'किस' करने को कहा गया जबकि दूसरे समूह के जोड़ों को केवल हाथ पकड़कर बात करने के लिए कहा गया था। हेलेन फिशर के मुताबिक जानवर भी 'किस' करते हैं। सभी जानवरों के किस करने का अलग-अलग तरीका होता है। जैसे लोमड़ियां एक-दूसरे का मुंह चाटती हैं। जबकि चिंपैंजी एक-दूसरे को 'किस' करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।