{"_id":"5b765e0842c7927cf94200f4","slug":"know-about-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-adopted-daughter-namita-bhattacharya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य, जिन्होंने दी पार्थिव शरीर को मुखाग्नि","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
आखिर कौन हैं अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य, जिन्होंने दी पार्थिव शरीर को मुखाग्नि
Sat, 18 Aug 2018 10:35 AM IST
मंजू ममगाईं
मंजू ममगाईं
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्य ने दी।नमिता के साथ मौके पर उनके पति भी मौजूद थे। लोगों के दिल पर राज करने वाले अटल जी की लाइफ भले ही देखने में एक खुली किताब लगती हो पर उनकी लाइफ से जुड़े कई ऐसे राज हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। नमिता भट्टाचार्य असल में अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही दत्तक बेटी थी। उनके ऐसे ही कुछ राज में एक राज उनकी बेटी से जुड़ा हुआ है। जी हां अब तक लोग सिर्फ यही जानते थे कि अटल जी ने शादी नहीं की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक बेटी भी थी। आइए जानते हैं उनकी बेटी और मां से जुड़े कई ऐसे अनसुने राज।
2 of 7
अटल जी का पैतृक गांव यूपी के बटेश्वर में था। ग्वालियर में ही 25 दिसंबर 1924 को उनका जन्म हुआ था। वहीं विक्टोरिया कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की। अटल जी का जीवन राजनीति, कविता और सादगी के बीच बीता। अटल जी के जीवन से जुड़ा एक सवाल ऐसा है, जिसका सही-सही जवाब और ठोस कारण किसी को नहीं पता! सवाल यह कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी शादी क्यों नहीं की? विपक्ष के हमलों के बीच जब सदन में उनके अविवाहित होने का बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी साफगोई के साथ कहा था, ‘मैं अविवाहित जरूर हूं, लेकिन कुंवारा नहीं।’
3 of 7
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी से जब-जब उनके शादी न करने का कारण पूछा जाता तो वह बड़ी शांति और संयमित अंदाज में जवाब देते, ‘व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया।’ हां, यह भी जरूर था कि हर बार यह कहकर वह धीरे से मुस्कुरा देते थे। उनके करीबियों का मानना था कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी
कॉलेज के दिनों में अटल जी की एक महिला मित्र राजकुमारी कौल हुआ करती थीं, जो अपने आखिरी समय तक अटल जी के साथ रही थीं। दोनों ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (लक्ष्मीबाई कॉलेज) में सहपाठी थे। अटल जी पर लिखी गई किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयीः ए मैन ऑफ आल सीजंस’ में इस घटना का जिक्र है।
विज्ञापन
5 of 7
कुछ समय बाद अटल जी राजनीति में सक्रिय हो गए और इस बीच मिसेज कौल के पिता ने उनकी शादी कॉलेज में प्रोफेसर ब्रिज नारायण कौल से कर दी। शादी के बाद मिसेज कौल का परिवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज कैम्पस में रहने लगा। अटल जी और राजकुमारी कौल का संबंध कभी चर्चा का कारण नहीं बना। हालांकि जब 2014 में राजकुमारी कौल की मौत हुई तो देश के कई बड़े अखबारों ने इसे प्रमुखता से छापा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।