फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज टाइपिंग करने वाले लोगों में ऐसा क्या जादू होता है

Wed, 13 Feb 2019 05:51 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 13 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Know why do some people type so fast?

जिन लोगों की टाइपिंग की रफ़्तार धीमी होती है, उन्हें की-बोर्ड पर दूसरों की थिरकती उंगलियां देखकर रश्क हो जाता है।धीमी टाइपिंग करने वाले सोचते हैं कि काश! हमारी भी टाइपिंग स्पीड ऐसी ही होती।लेकिन क्या होता है तेज टाइपिंग सीखने का नुस्खा? माना जाता है कि ऑनलाइन गेमिंग के शौकीनों की टाइपिंग की रफ़्तार सबसे ज़्यादा होती है।फिनलैंड की ऑल्टो और ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने दुनिया भर में करीब 1 लाख 68 हजार लोगों की टाइपिंग के तरीके पर बारीकी से गौर किया।उन्होंने पाया कि गेम खेलने वाले अक्सर 'रोलओवर टाइपिंग' करते हैं। इसका मतलब ये कि ये लोग पिछली की छोड़ने से पहले ही बाद वाले अक्षर का बटन दबा देते हैं।

Know why do some people type so fast?
typewriter

बात रोलओवर टाइपिंग की

ज़्यादातर गेम खेलने वाले बाएं हाथ से की-बोर्ड को कंट्रोल करते हैं और दाहिने हाथ से माउस चलाते हैं।ऐसे लोग टाइप करते वक़्त अपने खेल के खिलाड़ियों को एक हाथ से ही काफी रफ़्तार से भगा लेते हैं या कमांड देते हैं।तेज टाइपिंग के लिए जरूरी है कि की-बोर्ड पर अगला बटन दबने से पहले पिछला बटन छूट जाए।वरना गलत कमांड चली जाती है।ऐसा हुआ तो, सारा किया-धरा बेकार हो सकता है।फिनलैंड की ऑल्टो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर एंती ओलसविर्ता कहते हैं कि रॉलओवर टाइपिंग आम तौर पर क़ुदरती होती है।इसे सीखा नहीं जा सकता है, हो सकता है कि टाइपिंग के वक़्त आप ये तरीका इस्तेमाल करते हों और आपको इसके बारे में पता ही न हो।

Know why do some people type so fast?

एक मिनट में 108 शब्द

ओलसविर्ता का कहना है कि हर टाइप करने वाला अपने हिसाब से अपनी तकनीक सीखता है और रफ़्तार बढ़ाता है।इस रिसर्च के मुताबिक, आप जिस उंगली से कोई बटन दबाते हैं, उसी से हमेशा वो बटन दबाना चाहिए।लेकिन, तेज टाइपिंग का अवॉर्ड जीत चुके शॉन व्रोना कहते हैं कि ऐसा नहीं है।हर शब्द के साथ बटन दबाने का तरीका बदल जाता है।शॉन दस साल की उम्र में ही एक मिनट में 108 शब्द टाइप कर लेते थे।वो कहते हैं कि आम तौर पर जो बटन आपकी उंगली के करीब होती है, उसी उंगली से आप फलां बटन को दबाते हैं।रोलओवर टाइपिंग अगर सीख नहीं सकते तो फिर तरीका क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Know why do some people type so fast?
type writer

क्या तेज टाइपिंग के फायदे होते हैं?

जिस टाइपिंग स्पीड को लेकर हम इतने फिक्रमंद हैं, उसकी शायद जरूरत ही खत्म हो जाए।डिजिटल एक्सपर्ट बेन वुड कहते हैं कि 2022 तक लोग आवाज से कमांड देकर ज़्यादा सर्च करने लगेंगे और ये टाइपिंग कमांड की जगह ले लेगा।हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि टाइपिंग की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।ये जरूर है कि इसकी रफ़्तार के मुकाबले उतने दिलचस्प नहीं रह जाएंगे, क्योंकि तेजी से टाइपिंग की जरूरत अब कम होती जा रही है लेकिन, तेज टाइपिंग से किसी आदमी की ही नहीं, उसकी कंपनी की, उसके देश की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Know why do some people type so fast?
type writer

सिर्फ टाइपिंग की रफ़्तार से काम चलेगा?

टाइपिंग का मुकाबला जीतने वाले शॉन व्रोना मानते हैं कि तेज टाइपिंग ऐसी खूबी है जो बहुत काम आ सकती है। हालांकि वो इसे इतना अहम भी नहीं मानते।व्रोना कहते हैं कि बहुत कम लोग हैं जो अपने विचारों को फटाफट टाइप कर सकें।आज जरूरत है कि लोग 30-40 शब्द प्रति मिनट की रफ़्तार को बढ़ा कर 60-80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड तक ले आएं।ये रफ़्तार विचारों को तुरंत टाइप करने के लिए जरूरी है।इससे ज़्यादा रफ़्तार सिर्फ बड़बोले लोगों के काम आती है, जो ये दावा कर सकें कि वो सब से तेज टाइप करते हैं।उत्पादकता बढ़ाने के लिए सिर्फ तेज टाइपिंग से काम नहीं चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed