फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन का वो स्कूल जहां डेटिंग सिखाई जाती है

Wed, 13 Feb 2019 05:48 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 13 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
People Who Want to Fall in Love can join this special dating school

आप को डेटिंग पर जाना है?

क्या आप को डेटिंग के तौर-तरीके पता हैं? क्या आप को मालूम है कि प्यार-मोहब्बत की मुलाकातों-बातों में आप को हमेशा बेहद संवेदनशील और अपने साथी के जज़्बातों का ख्याल रखने वाला होना है? क्या आप को मालूम है कि कामयाब डेटिंग के लिए आप को अच्छे से डांस करना आना चाहिए? अगर आपका जवाब ना है, तो इन मुश्किलों का हल है हमारे पास।चलिए आज आप को ले चलते हैं चीन के डेटिंग स्कूल में।जहां लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है, कामयाब डेटिंग की।चीन, आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।यहां लड़कों की तादाद लड़कियों के मुकाबले ज़्यादा है।इसकी वजह चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी रही, जिसमें लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने की इजाजत थी।इससे सेक्स रेशियो बिगड़ गया।आज के चीनी युवाओं की मुश्किल ये है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए रिझाने के लिए, सख़्त मुकाबला करना पड़ रहा है इसीलिए वहां डेटिंग स्कूल और कोचिंग खुल रहे हैं।

People Who Want to Fall in Love can join this special dating school
relationship - फोटो : file photo

बीजिंग का डेटिंग स्कूल

बीजिंग में एक ऐसा ही स्कूल 'लव एनर्जी', चलाते हैं, यी कुई उर्फ मोका 'मैजिक कार्ड'।वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है।कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है। इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है।

लव कोचिंग का क्रेज चीन में बहुत बढ़ रहा है।इसका ऑनलाइन कोर्स करेंगे, तो 30 डॉलर प्रति महीने में भी हो जाएगा और आप क्लास में जाकर लव और डेटिंग के बारे में ख़ुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको महीने में 4500 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।यी कुई कहते हैं कि उनके ज़्यादातर ग्राहक 23 से 33 बरस की उम्र के बीच के हैं।हालांकि सबसे छोटा युवक 19 बरस का है, तो एक 59 बरस के जवां मर्द भी हैं, जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल कर के लड़कियां पटाना चाहते हैं।

People Who Want to Fall in Love can join this special dating school
relationship - फोटो : file photo

यहां होता है लड़कों का मेकओवर

इन लव कोचिंग सेंटर्स में लड़कों का मेकओवर किया जाता है।उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं।लड़कों को काबे डान नाम की जापानी तकनीक सिखाई जाती है, जिसमें किसी लड़की के पीछे दीवार पर हाथ रखकर उसे इम्प्रेस किया जाता है।

असल में ऐसे लव कोचिंग सेंटरों के फलने-फूलने की बड़ी वजह ये है कि डेटिंग के बाजार में अक्सर लड़कों के लिए मुश्किलें ज़्यादा होती हैं।जबकि शादी के बाजार को देखें, तो लड़के बेहतर स्थिति में होते हैं।चीन का बिगड़ा हुआ लिंग अनुपात भी डेटिंग को चुनौती भरा बना रहा है।2016 में चीन में औरतों के मुकाबले करीब साढ़े तीन करोड़ ज़्यादा मर्द थे।ये सरकारी आंकड़ा है।'मैजिक कार्ड' कहते हैं कि लड़के अक्सर लड़कियों से बात करने में हिचकते हैं।उन्हें दुत्कारे जाने का डर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People Who Want to Fall in Love can join this special dating school
relationship - फोटो : file photo

सीधे पूछिए - 'मुझसे दोस्ती करेंगी'

अंतर्मुखी लड़के तो और भी चुनौतियों का सामना करते हैं।वो लड़कियों से प्यार की बातें करने से डरते हैं।इस चुनौती से निपटने के लिए उन्हें सही ट्रेनिंग की जरूरत होती है।'मैजिक कार्ड' के मुताबिक, लड़कियों से दोस्ती के ख़्वाहिशमंद लड़कों को इधर-उधर की बातें करने के बजाय सीधे पूछना चाहिए कि मुझसे दोस्ती करोगी? इस कोर्स के बारे में और विस्तार से पूछने पर उनका कहना है कि लव और डेटिंग के स्कूल और कोचिंग का कारोबार करना इतना आसान नहीं है।काफी कर्मचारियों की जरूरत होती है, पैसा लगता है।उनके लिए दफ़्तर और दूसरी सुविधाओं का इंतजाम करना पड़ता है।

विज्ञापन
People Who Want to Fall in Love can join this special dating school
relationship - फोटो : file photo

इसके मुकाबले ऑनलाइन कोर्स की डिमांड भी ज़्यादा है और ये धंधा भी आसान है।वर्चुअल डेटिंग कोर्स तैयार करने में खर्च कम आता है और आप कुछ ऑडियो-वीडियो क्लासेज तैयार कर लें, तो फिर बस मार्केटिंग का काम बचता है।बहरहाल, चीन के ऐसे कोचिंग सेंटर की कामयाबी से हिंदुस्तान में स्टार्ट अप की इच्छा रखने वाले भी सबक ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed