फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress took out a procession to protest against the 'purification' ritual following Kharge's rally.

Sant Kabir Nagar News: खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a procession to protest against the 'purification' ritual following Kharge's rally.
रैली निकालते कांंग्रेसीफोटो स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच और मैदान के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ और गंगाजल छिड़काव किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद में विरोध जुलूस निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकला जुलूस बैंक चौराहे तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने किया। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक केशर कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित शुद्धिकरण की कार्रवाई को सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को समान सम्मान मिलना चाहिए। किसी जनसभा के बाद यज्ञ और गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करना समाज में भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ऐसी सोच का विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी पर्यवेक्षक केशर कुमार ने कहा कि कांग्रेस संविधान, समानता और सामाजिक भाईचारे में विश्वास करती है। किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की सभा के बाद इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। देश को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है, न कि समाज में विभाजन पैदा करने वाली सोच की।

जुलूस में सुनील कुमार पांडेय, शांति देवी, अरुण कुमार पांडेय, दयाशंकर चौधरी, परवेज अख्तर, राजीव गोंड, पिंटू सिंह, रमेश चौधरी, अजय सिंह, सुग्रीव पासवान, जमुना प्रसाद, रामाश्रय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed