फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu rises 30 cm in two days, raising concerns.

Sant Kabir Nagar News: दो दिन में 30 सेंटीमीटर बढ़ी सरयू ने बढ़ाई चिंता

Sat, 15 Aug 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Saryu rises 30 cm in two days, raising concerns.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। सरयू के जलस्तर में दो दिनों से बढ़ोतरी जारी है। दो दिन के भीतर 30 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़कर कुछ जगहों पर एमबीडी बांध तक पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को एमबीडी बांध का निरीक्षण करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पहले 78. 900 मीटर पर पहुंचने के बाद नदी का पानी धीरे-धीरे घटते हुए 78.500 मीटर पर पहुंच गया था। जलस्तर में गिरावट देखकर माझा के लोग राहत की सांस ले रहे थे लेकिन बुधवार से नदी के पानी में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई और नदी धीरे-धीरे बढ़ते हुए शुक्रवार के शाम 78.800 मीटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से समीपवर्ती गांव गायघाट दक्षिणी, चकदहा, सुअरहा, सियर कला, दौलतपुर, खालेपुरवा, पटौआ, आगापुर गुलरिहा, छपरा मगरवी, चपरा पूर्वी, गुनवतिया, ढोल बजा की तरफ बाढ़ का पानी फसलों को डुबाते हुए बढ़ने लगा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार शुक्रवार को नेतवापुर से एमबीडी बांध का निरीक्षण करते हुए ढोल बजा गांव तक पहुंचे और जरूरत के मुताबिक बंधे का मरम्मत करने का आदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गांव वालों से संपर्क कर बाढ़ के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed