फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no bus service from Mehdawal to Maharajganj in the afternoon.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल से महराजगंज के लिए दोपहर बाद बस की सुविधा नहीं

Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
There is no bus service from Mehdawal to Maharajganj in the afternoon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। परिवहन निगम यात्रियों के लिए खरा नहीं उतर पा रहा है। दोपहर बाद बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मेंहदावल नगर पंचायत में परिवहन निगम का बस स्टैंड है। यहां से प्रतिदिन यात्री जिला मुख्यालय से अन्य जनपदों की यात्रा करते हैं। सुबह 7:00 बजे महरागंज मुख्यालय के लिए बस सेवा उपलब्ध है। उसके बाद कोई बस सेवा मेंहदावल से आनंदनगर, महराजगंज, कैंपियरगंज के लिए नहीं है।
इसके दोपहर बाद इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है। हालत यह है कि परिवहन निगम की बस सेवा दोपहर बाद न होने के कारण यात्रियों को टैक्सी के सहारे अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है। मेंहदावल से कैंपियरगंज की दूरी 18 किलोमीटर है। यात्रियों को 18 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए जब 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि मेंहदावल से आनंदनगर की यात्रा परिवहन निगम की बस से 36 में पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में टैक्सी चालक यात्रियों का शोषण कर रहे हैं। परिवहन निगम लोगों की मांग के बाद भी इस मार्ग पर दोपहर बाद बस सेवा नहीं शुरू कर पा रहा है। यात्री किशन रावत घनश्याम अशोक कुमार विनोद आदि लोगों का कहना है कि सुबह में मेंहदावल से आनंद नगर महराजगंज के लिए बस सेवा का संचालन होता है लेकिन दोपहर बाद इस मार्ग पर चलने के लिए कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को टैक्सी के सहारे अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है। टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। लंबे समय से इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed