फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं प्रियंका गांधी की सास और रॉबर्ट की मां मौरीन वाड्रा?

Wed, 13 Feb 2019 05:36 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 13 Feb 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Maureen vadra mother of robert vadra and mother-in-law of congress general secretary priyanka gandhi

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी 75 वर्षीय सास मौरीन मंगलवार को खासा सुर्खियों में बने रहे।जयपुर में ईडी के सामने पेश होने को लेकर रॉबर्ट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी बुर्जुग मां को बदला लेने के लिए परेशान कर रही है।प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे पर क्या आप प्रियंका गांधी की सास और रॉबर्ट की मां मौरीन वाड्रा को भी जानते हैं। पढ़िए ये खबर। 

Maureen vadra mother of robert vadra and mother-in-law of congress general secretary priyanka gandhi
मौरीन वाड्रा

मौरीन मूल रूप से स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं।मौरीन के पति स्वर्गीय राजेंद्र वाड्रा मुरादाबाद के रहने वाले थे और पीतल से बनी चीजों का व्यापार करते थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय बाद रॉबर्ट वाड्रा के माता-पिता एक-दूसरे से अलग हो गए थे।जिसके बाद मौरीन वाड्रा दिल्ली के एक प्लेस्कूल में बच्चों को पढ़ाया करती थीं। 

Maureen vadra mother of robert vadra and mother-in-law of congress general secretary priyanka gandhi
मौरीन वाड्रा

रॉबर्ट की मां स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर रही हैं। ये कंपनी बीकानेर लैंड डील में शामिल थी। कंपनी ने 69 हेक्टेयर जमीन 72 लाख में खरीदी थी और 5.15 करोड़ में बेच दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maureen vadra mother of robert vadra and mother-in-law of congress general secretary priyanka gandhi
रॉबर्ट वाड्रा

खबरों की मानें तो मौरीन वाड्रा के बेटे रिचर्ड वाड्रा ने साल 2003 में मुरादाबाद में कथित रूप से सुसाइड कर लिया था।रॉबर्ट के भाई रिचर्ड का एक्सपोर्ट का बिजनेस था। इस घटना के बारे में रॉबर्ट को कुछ नहीं बताया गया था। बता दें, जनवरी साल 2002 में रॉबर्ट ने एक अखबार में विज्ञापन देकर अपने पिता और भाई रिचर्ड से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। 

विज्ञापन
Maureen vadra mother of robert vadra and mother-in-law of congress general secretary priyanka gandhi
robert vadra
वहीं, अप्रैल 2001 में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोड एक्सिडेंट में रॉबर्ट की बहन की मौत हो गई थी। रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा का भी साल 2009 में दिल्ली में निधन हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed