{"_id":"6a7f622405595c6254091c87","slug":"bus-services-to-be-increased-on-busy-routes-for-raksha-bandhan-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155104-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रक्षाबंधन पर भीड़ वाले रूट पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रक्षाबंधन पर भीड़ वाले रूट पर बढ़ेंगी बसें
विज्ञापन
रुपईडीहा में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। रक्षाबंधन पर बहनों को घर पहुंचने में बसों की कमी आड़े न आए, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने वाले मार्गों पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रुपईडीहा डिपो से वर्तमान में 78 बसों का संचालन हो रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि रक्षाबंधन पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मार्गवार यात्री दबाव पर नजर रखी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ अधिक होगी, वहां तत्काल अतिरिक्त बसें भेजकर संचालन बढ़ाया जाएगा। चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान यूनिफार्म में रहने और यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के साथ सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।