{"_id":"6a7f64ca7d444fe5d5032b74","slug":"session-exams-in-council-schools-from-19th-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155120-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परिषदीय स्कूलों में 19 से सत्र परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परिषदीय स्कूलों में 19 से सत्र परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के 2803 परिषदीय विद्यालयों में 19 अगस्त से सत्र परीक्षा शुरू होगी। इस बार परीक्षा में बच्चों को छपे हुए प्रश्नपत्र नहीं दिए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर शिक्षक स्वयं प्रश्न तैयार करेंगे और परीक्षा के दौरान उन्हें ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे। विद्यार्थी ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों को देखकर अपनी उत्तर पुस्तिका में जवाब देंगे। जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षा एक साथ कराई जाएगी।
परीक्षा में जुलाई तक कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को आधार बनाया जाएगा। यानी विद्यार्थियों से उन्हीं अध्यायों और विषयवस्तु से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें जुलाई तक कक्षा शिक्षण के दौरान पढ़ाया जा चुका है। विद्यालय स्तर पर प्रश्न तैयार होने से शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति के अनुसार प्रश्नों का स्तर तय करने में भी सुविधा होगी।
सत्र परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में प्रश्न तैयार करने, परीक्षा कराने और विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 2803 परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा होगी। शिक्षकों को जुलाई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा के माध्यम से बच्चों की वास्तविक शैक्षिक प्रगति का आकलन किया जाएगा। इससे यह भी पता चलेगा कि कक्षा में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई किस स्थिति तक पहुंची है और किन विद्यार्थियों को अतिरिक्त शिक्षण व दोहराव की जरूरत है।