{"_id":"6a7f68bcd130e5c7a90ced18","slug":"tricolour-lights-illuminate-the-terai-independence-day-celebrations-to-be-held-today-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155129-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तराई में बिखरी तिरंगी रोशनी, आज मनेगा स्वाधीनता का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तराई में बिखरी तिरंगी रोशनी, आज मनेगा स्वाधीनता का जश्न
विज्ञापन
बहराइच में स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर झालरों से सजा जिला कोषागार का भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूरा बहराइच राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी भवन तिरंगे और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, डाकघर, एसपी कार्यालय और जिला कारागार समेत प्रमुख सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की गई। वहीं शहर के बड़ीहाट मोहल्ले में सड़क के दोनों ओर तिरंगे और सजावटी गेट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
शनिवार को जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुबह छह बजे क्रॉस कंट्री दौड़ से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 6:30 बजे इंटरमीडिएट के एनसीसी कैडेट्स प्रभात फेरी निकालेंगे। सुबह आठ बजे सरकारी-गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना, अर्द्धसैनिक बल और सशस्त्र पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 8:05 बजे सेनानी भवन परिसर में स्थापित त्रिमूर्तियों पर माल्यार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस बैंड देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
सुबह 9:10 बजे शहीद पार्क और डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 11 बजे जिला चिकित्सालय के रक्त बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान, जनजागरूकता कार्यक्रम और मरीजों को फल वितरण होगा। इसी समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में विचार गोष्ठी और कृषि विज्ञान सभागार में किसान सम्मान समारोह आयोजित होगा। शाम पांच बजे नगर पालिका हॉल में काव्य गोष्ठी होगी।