{"_id":"6a7f681ca289d7af7f08ade4","slug":"conveyed-a-message-of-patriotism-by-organizing-a-tricolour-rally-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155125-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महिला पीजी कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की तिरंगा रैली से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर निकली छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने किया। संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अमृता मिश्रा और डॉ. रीमा शुक्ला ने किया।
रैली के बाद डिबेट एवं स्पीच क्लब की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति त्रिपाठी के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विषय ‘राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा-हमारी आन, बान और शान’ तथा ‘हर घर तिरंगा-राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ रहे। प्रतियोगिता में ताबा इल्लीन, हिमांशी, नसरा, सुषमा आर्या और तन्नू सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया।
रंगोली क्लब की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीती यादव के नेतृत्व में अंशिका, हर्षिता, रोली चौरसिया, आयुषी वर्मा और मरियम ने तिरंगे के रंगों से आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव के निर्देशन में देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई।