{"_id":"6a7f69667bc708b342072bf9","slug":"navodaya-alumnus-dies-in-road-accident-students-stage-protest-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155148-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवोदय के पूर्व छात्र की सड़क हादसे में मौत, छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवोदय के पूर्व छात्र की सड़क हादसे में मौत, छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल साथी की मौत के बाद नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के सामने धरने पर बैठे छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कीर्तनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने आए पूर्व छात्र की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर विद्यालय पहुंचते ही वर्तमान छात्र आक्रोशित हो उठे। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर नोड्यूज प्रमाणपत्र के लिए बार-बार दौड़ाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। छात्र डीएम को मौके पर बुलाने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर देर रात तक अड़े रहे।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर सिरसिया गांव निवासी सतीश कुमार (18) और उसका भाई नितीश कुमार (16) जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र हैं। दोनों वर्तमान में कानपुर में कोचिंग कर रहे थे। बताया गया कि दोनों भाई कानपुर में ही एक स्कूल में दाखिला लेना चाहते थे। इसके लिए उन्हें नवोदय विद्यालय से नोड्यूज प्रमाणपत्र की जरूरत थी।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए दोनों भाई शुक्रवार को चौथी बार विद्यालय आए थे। उनका आरोप है कि विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका अनीता वर्मा प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रही थीं। शुक्रवार को भी प्रमाणपत्र नहीं मिलने के बाद दोनों भाई बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टिकोरा मोड़ के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सतीश को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सतीश की मौत की सूचना विद्यालय पहुंचते ही छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने हादसे के बाद घायल सतीश को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने का भी आरोप लगाया। छात्रों के धरने की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। देर रात तक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने छात्रों का धरना जारी रहा।