{"_id":"6a7f6756b81a5570200a7bce","slug":"action-taken-against-nine-school-vehicles-found-unfit-bahraich-news-c-98-1-slko1009-155115-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनफिट मिले नौ स्कूली वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनफिट मिले नौ स्कूली वाहनों पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को एआरटीओ सुशील कुमार और प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विभिन्न स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, चालकों के लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण और फर्स्ट एड किट की जांच की गई।
जांच में मानकों पर खरे न उतरने वाले नौ स्कूली वाहन मिले, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन संचालकों और चालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी जरूरी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों के अनुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मिशन सेफ फ्यूचर 25 अगस्त तक चलाया जाएगा।