फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hanged herself after a dispute with her husband.

Bahraich News: पति से विवाद के बाद लगाया फंदा

Sat, 15 Aug 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hanged herself after a dispute with her husband.
खैरीघाट। बरदहा कलां गांव में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे समय रहते नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। गांव निवासी अंजू सिंह (33) ने सुबह अपने पति साधुशरण सिंह को खाना परोसा था। खाना खाते समय उसमें बाल निकल आया, जिस पर साधुशरण ने अंजू को डांटा। यह विवाद देखते-ही-देखते बढ़ गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद साधुशरण घर से बाहर चले गए। विवाद से आहत अंजू ने घर के अंदर बने टीन शेड में फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा। अंजू को सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed