फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Female leopard released in the Abdullaganj forest.

Bahraich News: अब्दुल्लागंज के जंगल में छोड़ी गई मादा तेंदुआ

Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Female leopard released in the Abdullaganj forest.
पिंजरे में कैद तेंदुआ।
बहराइच। हरदी के बाजपेयीपुरवा स्थित फार्म में पिंजरे में कैद हुई करीब चार वर्षीय मादा तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण के बाद बृहस्पतिवार शाम अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया था, जिसमें तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ मिली थी। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जंगल में पहुंचाया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब चार वर्ष आंकी गई थी। स्वास्थ्य परीक्षण में किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं मिली। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। साथ ही गंगापुरवा, बाजपेयीपुरवा और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसका पीछा या घेराव न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed