फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 people, including the CFO, honored with gallantry awards for saving 160 lives by risking their own

Ghaziabad News: जान पर खेलकर 160 लोगों की जान बचाने वाले सीएफओ समेत 10 को गैलेंट्री सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 people, including the CFO, honored with gallantry awards for saving 160 lives by risking their own
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी जान पर खेलकर 160 लोगों की जान बचाने वाले मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल समेत 10 दमकलकर्मियों को गैलेंट्री मेडल दिए जाएंगे। तीन मार्च 2026 की रात अजंता पार्क खोड़ा में हुई आग की घटना में दमकलकर्मियों की टीम ने न सिर्फ उस इमारत में फंसे लोगों को बचाया, बल्कि आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर अन्य लोगों की जान भी बचाई थी। बता दें कि इस हादसे में दंपती समेत चार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आग के बीच से अंदर दाखिल हुई टीम
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तीन मार्च की रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की थी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो करीब 35 वाहन आग की चपेट में थे और पार्किंग से ऊपर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद था। वहीं, पांच मंजिला इमारत में 100 से अधिक लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। आग तेजी से बढ़ रही थी। इसके बाद टीम ने आग के बीच से अंदर जाने का फैसला किया। गेट काटकर और पानी की बौछार करते हुए टीम इमारत में दाखिल हुई। इसके बाद सबसे पहले बालकनी में फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


कंधों पर लोगों को लेकर उतरी टीम
इस घटना में 100 से अधिक लोगों को बाहर निकालने के बाद पता चला कि कई लोग अभी भी अंदर फंसे हैं। इसके बाद टीम ने कई फ्लैटों के गेट तोड़कर 27 लोगों को बाहर निकाला। वे सभी बेहोश थे। दमकलकर्मी उन्हें आग के बीच से कंधों पर उठाकर बाहर लाए। सीएफओ ने बताया कि इस दौरान दमकल के कई कर्मचारी चोटिल भी हुए। दो लोगों की जान नहीं बचा पाने का दुख हमेशा रहेगा। इसके मुख्य आरक्षी आदेश त्रिपाठी को वीरता पदक दिया जाएगा। वहीं निरीक्षक धर्मपाल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। निरीक्षक अजय कुमार और उपनिरीक्षक संजीव राना को पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिला गैलेंट्री मेडल
सीएफओ राहुल पाल, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मूलचंद, लीडिंग फायरमैन नेत्रपाल, फायर सर्विस चालक रामपाल सिंह और सतेंद्र कुमार, फारमैन उमाकांत शुक्ला, दीप कुमार, जोगेंद्र सिंह, विनय यादव और आयुष्मान शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed