फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Self-employment difficult with 5 lakh; demand for 25 lakh.

Bareilly News: पांच लाख में स्वरोजगार मुश्किल, 25 लाख रुपये की मांग

Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Self-employment difficult with 5 lakh; demand for 25 lakh.
बरेली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में औद्योगिक संगठनों की बैठक हुई। फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना की धनराशि पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना था कि इससे युवा विनिर्माण इकाई और लघु उद्योग आसानी से स्थापित कर सकेंगे। फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र नकटिया से फतेहगंज पूर्वी तक लगभग 40 किलोमीटर में फैला है। यह क्षेत्र वर्ष 2006 में शुरू हुआ था और अब प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां 300 से अधिक सूक्ष्म और लघु उद्योग संचालित हैं। अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगा। हालांकि इसके लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र और उद्यमियों के माध्यम से क्षेत्र में विशेष कैंप लगाने की मांग की। यहां सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, सदस्य प्रदीप कठेरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed