हादसे के बाद हाईवे जाम: शाहजहांपुर में कार की टक्कर लगने से बरेली के कांवड़िये की मौत, दो गंभीर घायल
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। वहीं, गुस्साए कांवड़ियों ने गोला-खुटार हाईवे पर जाम लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में कांवड़ लेकर गोला जा रहे बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव बरनई निवासी रविंद्र कुमार ने 17 वर्षीय पुत्र दीपक की मौत हो गई। दो कांवड़िये गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के बाद कांवड़ियों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लगा दिया।
गांव बरनई के 45 कांवड़ियों का जत्था एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जोड़कर 11 अगस्त को कछलाघाट गया था। 12 अगस्त को वहां से श्रद्धालु कांवड़ लेकर गोला के लिए निकले थे। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे खुटार गोला बाईपास मार्ग पर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रहा था और पीछे कांवड़ लिए श्रद्धालु चल रहे थे।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने रात में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
हादसे के बाद कार चालक मौके से भागा
गांव महुरैया के पास कार की टक्कर से कांवड़िया दीपक, विकास और पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव पुरेना के दीनदयाल घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। विकास और दीनदयाल को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया है। कार चालक मौके से भाग निकला।
हादसे के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने पहले मौके पर ही और बाद में कुछ आगे खुटार गोला मेन रोड पर जमा लगा दिया। गोला जाने और गोला से वापस आ रहे कांवड़िये भी जाम में शामिल होने से भीड़ बढ़ गई। सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और बंडा, पुवायां थाने से भी फोर्स को मौके पर बुला लिया गया।
एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचीं
दीपक कुमार पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जानकारी पाकर परिजन भी खुटार पहुंचे। घायलों के परिजन पीलीभीत गए हैं। जाम लगने की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा भी मौके पर पहुंची और कांवड़ियों से वार्ता की। कांवड़िये कार और चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे।