{"_id":"6a7f5d964dafd950e00337a2","slug":"route-diversion-implemented-entry-of-heavy-vehicles-banned-in-the-city-etah-news-c-163-1-eta1013-155001-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रूट डायवर्जन लागू, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रूट डायवर्जन लागू, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू कर दी गई जो सोमवार की शाम तक जारी रहेगी।
शहर में रोडवेज बस, ट्रक व अन्य बड़े वाहनाें के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अस्थायी बस स्टैंड शहर के बाहर महाराणा प्रताप चौक पर बनाया गया है। रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा।
श्रावण मास की यातायात व्यवस्था के तहत तीसरे सप्ताह का रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू किया गया। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इन्हें एटा बाईपास सहित विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा।
एएसपी श्वेताभ पांडये ने बताया कि कांवड़ की भीड़ और सुरक्षा के चलते शुक्रवार की रात से डायवर्जन लागू कर दिया गया है।