फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two-meter python found in field, panic spread

Etah News: खेत में मिला दो मीटर का अजगर, दहशत

Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two-meter python found in field, panic spread
एटा। नयाबांस गांव में बृहस्पतिवार शाम धान के खेत में करीब दो मीटर लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। अजगर को खेत में देख ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को खेतों की ओर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की सर्प रेस्क्यू टीम और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नयाबांस गांव निवासी रिंकू यादव अपने धान के खेत में थे। इसी दौरान पानी लगाने वाले सबमर्सिबल के पास ग्रामीणों की नजर करीब दो मीटर लंबे अजगर पर पड़ी।
विज्ञापन

खेत में अजगर मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। इसे देखने के लिए मौके पर दर्जनों ग्रामीण जुट गए।
गांव के प्रधान अनिल यादव ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर केके जैन ने बताया कि अजगर धान की फसल के बीच सबमर्सिबल के पास मिला था। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले गई और जंगल में छोड़ दिया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed