फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anger over the desecration of idols of Lord Ganesha and Shanidev

Etah News: भगवान गणेश और शनिदेव की मूर्ति खंडित होने से रोष

Fri, 14 Aug 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anger over the desecration of idols of Lord Ganesha and Shanidev
मारहरा(एटा)। कस्बे के बड़ा बाजार के शिव चिंताहरण मंदिर में बृहस्पतिवार की रात को एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत युवक ने इष्टदेव श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने मूर्तियां खंडित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत विनोद मिश्रा ने बताया कि कस्बे के चिंताहरण मंदिर में प्राचीन मूर्तियां हैं। क्षेत्र के गांव ब्राह्मणपुरी का कुलदीप बृहस्पतिवार की रात को मंदिर आया जो शराब के नशे में था। अत्यधिक शराब पीने से वह खुद के नियंत्रण में नहीं था। महंत के शराब के नशे में मंदिर में आने पर आपत्ति जताने पर वह हंगामा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने महंत से हाथापाई करते हुए भगवान श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी। महंत ने सुबह होने पर मंदिर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को रात की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं जानकारी होने पर श्रद्धालु भड़क गए। मंदिर के प्रबंधक नवल किशोर श्रद्धालुओं के साथ थाने पहुंचे और रात की घटना की जानकारी दी। सावन माह में हुई इस घटना की जानकारी पर पुलिस के होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने मंदिर में उत्पात मचाकर मूर्तियों को खंडित करने वाले कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed