फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ears cut by applying chemicals on cattle

Etah News: गोवंश पर रासायनिक पदार्थ डाल कान काटे

Fri, 14 Aug 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ears cut by applying chemicals on cattle
संवाद न्यूज एजेंसी जलेसर (एटा)। क्षेत्र के गांव नूहंखेड़ा में बेजुबान गाय पर रासायनिक पदार्थ डालने और उसके दोनों कान काटे जाने की घटना के तूल पकड़ने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इस घटना से गोसेवकों में आक्रोश है। घायल गाय का उपचार कराया जा रहा है। नूहंखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक घायल गाय को परेशान हाल में देख लोग अचरज में पड़ गए। इसकी चर्चा होने पर बड़ी संख्या में गोसेवक और ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने आक्रोश जताते हुए सबसे पहले गाय का उपचार कराने और उसके साथ अमानवीय कृत्य करने वाले की तलाश करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी पर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित फोर्स सहित नूहंखेड़ा पहुंच गए। पुलिस ने गोसेवकों की बात सुनते हुए सबसे पहले पशु चिकित्सक से संपर्क कर गाय को उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने गोमाता के साथ क्रूरता करने वाले को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस कार्य में उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने को कहा है। आक्रोश जताने वालों में किसान नेता आकाश गुप्ता, कमलेश यादव, गोलू ठाकुर, शिवम बघेल, भोला ठाकुर, प्रांजुल शर्मा, सूर्या पाठक, कबीर बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed