फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 वजहों से गंजे मर्दों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, रिसर्च में खुलासा

Sat, 24 Nov 2018 04:18 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
New research says, women find bald men more attractive and sexy
- फोटो : file photo

वो जमाना अब नहीं रहा, जब लड़कियां शादी के लिए खूबसूरत घने बालों वाले लड़कों को पसंद करती थीं। बदलते वक्त के साथ लड़कियों की पसंद में भी काफी बदलाव आया और गंजे लड़कों ने उनका दिल जीत लिया। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।किसी के प्रति आकर्षित होना या ना होना ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है, जरूरी नहीं आपको जो चीज पसंद हो वही चीज दूसरे व्यक्ति को भी पसंद हो। 



कई पुरुष अपने गंजेपन को छिपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, कभी बचे हुए बालों से खाली सिर को ढकने की कोशिश तो कभी टोपी लगाए घूमते रहना।क्या आप जानते हैं कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें गंजे मर्द बेहद पसंद आते हैं। अगर आप अपने बालों के झड़ने से परेशान हो रहे हैं तो चिंता छोडिए आजकल औरतों को मर्दों का गंजापन काफी हॉट लग रहा है।

पढ़ें- ये 5 इशारे खोल देते हैं हर लड़की के दिल का राज, इन बातों से समझ जाएं दिल में होगी 'नो एंट्री'

New research says, women find bald men more attractive and sexy
- फोटो : file photo

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहली कैटेगरी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर रखने वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी कैटेगरी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए। 

New research says, women find bald men more attractive and sexy
bald - फोटो : file photo
इस रिसर्च में भाग लेने वाली कई महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें आम पुरुषों की तुलना में पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, पौरुष, मजबूत और लंबे लगते हैं।उन्होंने बताया कि ऐसे मर्द भीड़ में मौजूद होने के बाद भी दूसरों की तुलना में बेहद आकर्षित दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New research says, women find bald men more attractive and sexy
Vin Diesel

इस रिसर्च में एक दूसरी बात भी सामने निकलकर आई जब महिलाओं ने अपनी राय रखते हुए बताया कि उन्हें आंशिक गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके मुताबिक या तो मर्दों के सिर पर ढंग से बाल होने चाहिए या फिर वो पूरी तरह से क्लीन शेव हों।गंजेपन से गुजर रहे मर्द अपने बचे हुए बाल भी कटवा कर ज्यादा अट्रैक्टिव लग सकते हैं।

विज्ञापन
New research says, women find bald men more attractive and sexy
- फोटो : file photo

रिसर्च में कहा गया कि कई पुरुषों में जेनेटिक नहीं बल्कि गंजेपन के दूसरे कारण भी होते हैं।जिसमें स्ट्रेस, पोषण की कमी, चोट, स्कैल्प की त्वचा में परेशानी या दूसरे स्कैल्प प्रॉब्लम्स शामिल होते हैं। अगर आप गंजे हैं तो आप दाढ़ी बढ़ाने पर जोर दें। कई महिलाओं को क्लीन शेव सिर के साथ बढ़ी हुई दाढ़ी बेहद पसंद आती है। अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं तो अब आप दाढ़ी बढ़ाने पर ध्यान लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed