फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mirwaiz says he is placed under house arrest

मीरवाइज उमर फारूक का दावा: फिर किया गया नजरबंद, जामा मस्जिद जाने पर रोक

Fri, 14 Aug 2026 02:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 14 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें शुक्रवार को श्रीनगर स्थित आवास में नजरबंद कर जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए जाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
Mirwaiz says he is placed under house arrest
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया और श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन

मीरवाइज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि रबी-उल-अव्वल के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले उन्हें एक बार फिर घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को बार-बार लगाए जा रहे प्रतिबंधों को मनमाना और निंदनीय बताया।

उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ श्रीनगर के निगीन इलाके स्थित अपने आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की सीसीटीवी तस्वीरें भी साझा कीं।

मीरवाइज ने प्रशासन के सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थिति वास्तव में सामान्य है, तो उन्हें बार-बार जामा मस्जिद जाने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पाबंदियां प्रशासन के सामान्य स्थिति के दावे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं। इस बीच मीरवाइज ने जम्मू-कश्मीर समेत दुनिया भर के मुसलमानों को रबी-उल-अव्वल महीने के आगमन की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed