फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: एलजी ने विभूतियों को यूटी राज्य पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए 36 विभूतियों को यूटी राज्य पुरस्कार दिया। उपराज्यपाल ने यह पुरस्कार बहादुरी, साहित्य, कला एवं शिल्प, सामाजिक सुधार एवं सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जनसेवा, खेल, उद्यमिता, प्रगतिशील कृषि, शिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया।
पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा यूटी राज्य पुरस्कार केवल पिछली उपलब्धियों की मान्यता नहीं हैं, बल्कि साहस, समर्पण, सेवा और उत्कृष्टता के मूल्यों का उत्सव है। इन पुरस्कारों की वास्तविक सफलता तब होगी, जब पुरस्कार प्राप्त करने वालों की यात्राएं युवाओं को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और समाज के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने लद्दाख के युवाओं से पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा से प्रेरणा लेने और समाज के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध का आह्वान किया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रतिभा को अवसर, मेहनत को सम्मान और युवाओं को अपनी क्षमता को साकार करने के लिए आवश्यक मंच और आत्मविश्वास मिल सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लद्दाख में आधुनिक विकास उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed