{"_id":"6a7cd17f599d22860505dec8","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-114676-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ब्लैक-नेक्ड क्रेन के संरक्षण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ब्लैक-नेक्ड क्रेन के संरक्षण के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
चांगथांग। ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव के दूसरे दिन संरक्षण, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमि संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और लुप्तप्राय ब्लैक-नेक्ड क्रेन के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग ने लेह स्थित महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन एस. राजेश ने इस दौरान लगे चांगथांग की समृद्ध संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के स्टाॅलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों, कारीगरों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। साथ ही प्रकृति आधारित उद्यमिता के माध्यम से संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। महोत्सव के दूसरे दिन मीट द ब्लैक-नेक्ड क्रेन, कम्युनिटी नॉलेज सर्कल, आर्ट फॉर कंजर्वेशन और स्टूडेंट्स नेचर कैंप जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावा बर्ड रेस, बर्ड ट्रेजर हंट और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। लेह स्थित महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर और भूटान के छात्रों ने ब्लैक-नेक्ड क्रेन पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के जरिए वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।