New Year 2019: नया साल आते ही हर किसी के मन में अपना भविष्य जानने की उत्सुकता पैदा हो जाती है। ऐसे में जो लोग जल्द ही शादी के बंधन में बधंने वाले हैं या फिर जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, वो भी जानना चाहते होंगे कि नया साल उनकी लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। तो आइए जानते हैं साल 2019 में ज्योतिष विज्ञान के पिटारे से किस राशि के जातकों पर बरसेगा उनके पार्टनर का ढेर सारा प्यार।
New Year 2019: नए साल में इन 7 राशियों पर जमकर बरसेगा पार्टनर का प्यार, आपकी कौन सी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या- शुरुआत में लव लाइफ ज्यादा अच्छी तो नहीं रहेगी, लेकिन समय के साथ-साथ रिश्ते में ठहराव आता रहेगा।अपने पार्टनर के साथ प्यार से रहें, थोड़ा स्पेस दें। सिंगल हैं तो नए साल में कोई आपके दिल पर दस्तक दे सकता है।
तुला- नए साल में पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे तो रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते बनाने से पहले थोड़ा सतर्क रहें।प्यार में कोई भी फैसला लेने से पहले विश्वास और समझदारी से काम लें।
वृश्चिक- नए साल में आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक बनी रहेगी।अगर आप अपने पार्टनर से प्यार चाहते हैं तो आप भी पार्टनर को उतना ही प्यार दें।पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करें। ऐसा करने से दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।
धनु- धनु राशि के जातकों की लव लाइफ सामान्य रहेगी।पार्टनर से लड़ाई, झगड़े भी हो सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी।पार्टनर से दिल की बात खुलकर शेयर करें।अपने पार्टनर से कोई बात ना छुपाएं। पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें।
मकर- अगर आप अपने प्रेमी से शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये साल आपके लिए सबसे बेस्ट होगा।जो लोग सिंगल हैं उन्हें इस साल जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। पार्टनर को प्यार करने के साथ इज्जत भी देना जरूरी है।
कुंभ- इस राशि के जातकों का शुरुआत में अपने पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकता है लेकिन वक्त के साथ-साथ उनके रिश्तों मे मिठास आ जाएगी। पार्टनर को खुश करने का प्रयास करें। लवर से शादी करने के लिए यह सही समय है।
मिथुन- पार्टनर का साथ और प्यार मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अगस्त के महीने तक मनचाहा पार्टनर मिल सकता है।