फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025 Gift Ideas: नए साल पर अपने पार्टनर को दें ये तोहफे, कराएं खास होने का एहसास

Mon, 30 Dec 2024 02:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

कुछ खास और यादगार तोहफों की लिस्ट दी जा रही है, ऐसे गिफ्ट पाकर आपका साथी खुश हो सकता है और खास महसूस कर सकता है।
 

विज्ञापन
New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones Know What to Gift Your Partner on New Year
नए साल पर पार्टनर के लिए तोहफा - फोटो : adobe

New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones : नया साल आने वाला है। नया साल केवल आपके घर का पुराना कैलेंडर ही नहीं बदलता, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की उम्मीद के साथ आता है। इसलिए लोग नए साल का स्वागत धूमधाम से करते हैं और साल का पहला दिन अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ बिताते हैं। 



नए साल की शुरुआत अपने पार्टनर के प्रति प्यार और कृतज्ञता दिखाने का बेहतरीन मौका है। इस मौके का लाभ उठाएं और साथी को उनके खास होने का एहसास कराएं। एक छोटा सा तोहफा आपके रिश्ते को और  मजबूत बना सकता है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि पार्टनर को तोहफे में क्या दें जो उनका दिल जीत लें तो यहां उपहारों के कुछ शानदार विकल्प दिए जा रहें। कुछ खास और यादगार तोहफों की लिस्ट दी जा रही है, ऐसे गिफ्ट पाकर आपका साथी खुश हो सकता है और खास महसूस कर सकता है।
 

New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones Know What to Gift Your Partner on New Year
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स - फोटो : instagram

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

इस तरह के गिफ्ट खास तौर पर उस शख्स के लिए बनवाए जाते हैं जिसे आप तोहफा देना चाहते हैं। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट में एक अलग ही अपनापन होता है। ये तोहफा पार्टनर को महसूस करा सकता है कि इस गिफ्ट का चयन करते समय आपने उनके लिए समय और सोच लगाई है।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट में फोटो प्रिंट कुशन या मग, नाम या फोटो वाला पेंडेंट, एक फोटो एल्बम जिसमें आपके साथ बिताए पलों की तस्वीरें हो, आदि दे सकते हैं। नए साल पर पार्टनर के लिए हाथ से लिखी चिट्ठी भी बेहतरीन तोहफा हो सकता है।

New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones Know What to Gift Your Partner on New Year
ज्वेलरी या फैशन एक्सेसरीज - फोटो : instagram

ज्वेलरी या फैशन एक्सेसरीज

महिलाओं को गहने या फैशन एक्सेसरीज पसंद होते हैं। इस तरह के तोहफे हमेशा उनके लिए यादगार बन जाते हैं और इन्हें लंबे समय तक रखा जा सकता है। महिलाओं को इयररिंग्स, ब्रेसलेट या पेंडेंट तोहफे में दे सकते हैं। पुरुषों को फैशन एक्सेसरीज में क्लासिक घड़ी तोहफे में दे सकते हैं जो उन्हें काफी पसंद आ सकती है। इसके अलावा साथी को ब्रेसलेट या स्टाइलिश रिंग तोहफे में दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones Know What to Gift Your Partner on New Year
हेल्थ और वेलनेस गिफ्ट्स - फोटो : अमर उजाला

हेल्थ और वेलनेस गिफ्ट्स

आजकल हेल्थ और फिटनेस से जुड़े तोहफे भी ट्रेंड में है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखने और उनके प्रति अपने प्रेम व परवाह को इस तरह के तोहफों से दर्शा सकते हैं। इसमें फिटनेस बैंड या स्मार्ट वाॅच, मसाज वाउचर या स्पा ट्रीटमेंट, योगा मैट  या वर्कआउट गियर तोहफे के तौर पर पार्टनर को दे सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2025 Gift Ideas for Loved Ones Know What to Gift Your Partner on New Year
हॉबी से जुड़ा गिफ्ट - फोटो : Freepik.com

हॉबी से जुड़ा गिफ्ट

अपने साथी की रूचि और पसंद का ख्याल रखते हुए उन्हें तोहफे दें। अगर पार्टनर को किताबें पढ़ना पसंद हैं तो एक नई किताब या किंडल तोहफे में दे सकते हैं। संगीत का शौक रखते हैं तो हेडफोन या स्पीकर तोहफे में दे सकते हैं। कला में रूचि रखते हैं तो पेंटिंग किट या स्केच बुक दे सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed