Bhagavad Gita Inspired Names With Meaning: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक श्रीमद्भागवत गीता जो कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद पर आधारित है। संस्कृत में लिखे इस ग्रंथ में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। गीता में धर्म का पालन करने और कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी गई है।
Baby Boy Names: श्रीमद्भागवत गीता से निकालें बेटे के लिए नाम, संस्कृत में मिलेंगे आधुनिक और यूनिक शब्द
आप अपने बेटे को श्रीमद्भागवत गीता से निकाल कर अर्थपूर्ण और मॉडर्न नाम रख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रणी
अग्रणी का मतलब है , ऐसा शख्स जो हमेशा सबसे आगे रहता है। अग्रणी को प्रथम आने वाला भी कह सकते हैं। बेटे के लिए ये नाम नया, माॅर्डन और अर्थपूर्ण है।
अद्वैत
बेटे के लिए अ से यूनिक नाम रखना है तो अद्वैत खूबसूरत नाम है,जिसका अर्थ भी काफी सुंदर है। अद्वैत का मतलब होता है आत्मा-परमात्मा में अभिन्नता यानी जो सबसे अलग हो या अनूठा हो।
अच्युत
गीता में भगवान श्रीकृष्ण के कई नाम दिए गए हैं। उन्हीं नामों में से एक अच्युत है। भगवान श्रीकृष्ण को अच्युत भी कहते हैं।
अयन
ये नाम काफी नया है। अपने बेटे का नाम दूसरे बच्चों से एकदम अलग और अनोखा रखना है तो अयन रख सकते हैं। अयन का अर्थ होता है सूर्य द्वारा अपनाया गया मार्ग।
करुण
श्रीमद्गभगवत गीता से बेटे के लिए ऐसे नाम का चयन करना है जो उनके व्यक्तित्व को प्रभावी बनाए तो करुण नाम का चुनाव कर सकते हैं। करुण का मतलब करुणा युक्त, दयाभाव रखने वाला, जिसमें सहानुभूति की भावना हो।
कर्तव्य
कर्तव्य नाम बेटे के लिए अनोखा और आकर्षक है। कर्तव्य का मतलब व्यक्ति के उत्तरदायित्व से है। वहीं कर्तव्य का अन्य अर्थ करने योग्य या उचित कर्म से भी है।
पलाश
एक तरह के फूलों के पेड़ को पलाश कहते हैं। पलाश हरे रंग को, शासन को भी पलाश कहा जाता है।
गीतांशु
भगवद् गीता से प्रेरित ये शब्द बेटे के लिए अच्छा नाम हो सकता है। गीतांशु का मतलब है भगवद् गीता का पवित्र अंश या हिस्सा। बेटे के नाम में ही गीता का शामिल होना शुभ हो सकता है।