फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP activists raised their voices in protest against the fee hike.

Chamba News: फीस वृद्धि के विरोध में गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 19 Aug 2026 06:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists raised their voices in protest against the fee hike.
चंबा में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।संवाद
चंबा। विश्वविद्यालय की ओर से फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का विरोध करते हुए छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के जिला संयोजक अंशु ने कहा कि फीस में इतनी भारी बढ़ोतरी से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के विद्यार्थी पहले ही आर्थिक चुनौतियों के बीच उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ऐसे में फीस वृद्धि उनके लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बड़ी उम्मीदों के साथ विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। उनके अभिभावक मेहनत कर उनकी फीस का प्रबंध करते हैं। ऐसे में फीस में एकमुश्त बढ़ोतरी छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और नौणी विश्वविद्यालय में भी फीस में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है लेकिन फीस में लगातार बढ़ोतरी से शिक्षा को महंगा बनाया जा रहा है। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव भी बंद हैं। अगर प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होते तो छात्रों की समस्याओं और फीस वृद्धि जैसे मुद्दों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता था। प्रदर्शन के माध्यम से एबीवीपी ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि को छात्र विरोधी फैसला बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग उठाई। अंशु ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो एबीवीपी आम छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ता अर्पित, तुषार, कृष, सनी, मनु, रोहित, स्नेहा और यशिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed