फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इन सेलेब्स ने इस साल अपने बच्चे का रखा खास नाम, देखें लिस्ट

Mon, 30 Dec 2024 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

आइए जानते हैं कि साल 2024 में कौन से सेलेब्स माता पिता बनें और उन्होंने अपने बच्चे का क्या नाम रखा।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Unique Names Given To Babies Of Bollywood Celebs Virat Kohli To Deepika Padukone Baby Names
2024 में जन्मे सेलेब्स के बच्चों को नाम - फोटो : instagram

Year Ender 2024 : साल 2024 अपने अंतिम दिनों की ओर है। ये साल जाते-जाते कई यादे देकर जा रहा है। इस वर्ष आपके जीवन में भी कुछ यादगार बीता होगा, जिसे आप जीवनभर याद करना चाहेंगे। ऐसे ही ये वर्ष दे श के पसंदीदा सेलेब्स के लिए भी काफी यादगार रहा। किसी ने करियर में सफलता पाई तो किसी ने परिवार,प्यार और रिश्ते में। इस वर्ष कई सेलेब्स की शादी हुई तो कुछ अभिनेता-अभिनेत्रियों से लेकर खिलाड़ियों तक के घर किलकारी गूंजी। 



वर्ष 2024 में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह बेटी के माता पिता बनें तो वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी बेटे को जन्म दिया। साल का अंत होते-होते क्रिकेटर रोहित शर्मा के घर भी खुशखबरी आई। माता पिता बने इन सेलेब्स ने अपने बच्चों को यूनिक और प्रभावशाली नाम दिए। ये नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहे। आइए जानते हैं कि साल 2024 में कौन से सेलेब्स माता पिता बनें और उन्होंने अपने बच्चे का क्या नाम रखा।

Year Ender 2024 Unique Names Given To Babies Of Bollywood Celebs Virat Kohli To Deepika Padukone Baby Names
अनुष्का विराट के बेटे का नाम - फोटो : instagram/anushkasharma

विराट-अनुष्का के बेटे का नाम

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता पिता हैं,जिसका नाम वामिका है। हालांकि साल 2024 में बेटी वामिका को छोटा भाई मिल गया।  विराट-अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया।  बेटे का नाम अकाय रखा। ये नाम भगवान शिव का है। अकाय तुर्की भाषा से लिया शब्द है, जिसका तुर्की भाषा में अर्थ चमकता हुआ चांद या पूर्णिमा का चंद्रमा होता है।

Year Ender 2024 Unique Names Given To Babies Of Bollywood Celebs Virat Kohli To Deepika Padukone Baby Names
दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की बेटी का नाम

बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण साल 2024 में माता पिता बनें। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। दीपिका और रणबीर ने अपनी बेटी को बेहद खूबसूरत अर्थ वाला नाम दिया। उनकी बेटी का नाम दुआ है। दुआ का अर्थ प्रार्थना से है। दुआ ईश्वर की प्रार्थना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Unique Names Given To Babies Of Bollywood Celebs Virat Kohli To Deepika Padukone Baby Names
ऋचा चड्ढा का नाम - फोटो : Instagram/therichachadha

ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल जुलाई 2024 में बेटी के माता पिता बनें। सेलेब कपल ने अपनी बेटी को जुनैरा इदा फजल नाम दिया। जुनेरा एक अरबी नाम है। इसका मतलब है गाइडिंग लाइट यानी रास्ता दिखाने वाली रोशनी। इदा का अर्थ है स्वर्ग है।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Unique Names Given To Babies Of Bollywood Celebs Virat Kohli To Deepika Padukone Baby Names
यामी गौतम के बेटे का नाम - फोटो : instagram/yamigautam

यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे का नाम

अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्मकार आदित्य धर से शादी की थी। इस वर्ष दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। यामी गौतम ने अपने बेटे को वेदाविद नाम दिया। इस नाम का अर्थ है, जिसे वेदों का ज्ञान हो। संस्कृत से लिए गए इस नाम का धार्मिक महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed