फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इस वर्ष चर्चा में रहे ये हिंदू नाम, खास अर्थ के कारण बने लोकप्रिय

Mon, 30 Dec 2024 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:15 AM IST
सार

साल 2024 में हिंदू लड़के और लड़की के इन नामों की चर्चा बनी रही। अपने बच्चे का नामकरण करने वाले माता-पिता ने जरूर इन नामों पर भी गौर किया होगा।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Boy And Baby Girl Names With Unique Meaning in Hindi Disprj
new born baby - फोटो : Adobe stock

Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Names: यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2023 में 23,219,489 बच्चे पैदा हो रहे हैं। अन्य रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर दिन 72,787 बच्चे पैदा होते हैं यानी हर घंटे में लगभग 3 हजार बच्चों का जन्म होता है। इस वर्ष यानी साल 2024 में भी देशभर में करोड़ों बच्चों का जन्म हुआ। इस साल कई सेलेब्स भी पहली बार माता-पिता बनें। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार एक बच्ची के अभिभावक बने तो वहीं ऋचा चड्ढा, अनुष्का-विराट,मशाबा गुप्ता जैसे सेलेब्स के घर पर भी किरकिरी गूंजी। बच्चे का जन्म परिवार के लिए एक उत्सव की तरह होता है। इस उत्सव के लिए हर माता-पिता उत्साहित रहते हैं और शिशु के जन्म से पहले ही कई तैयारियां शुरू कर देते हैं। सबसे पहले नवजात शिशु का नाम रखा जाता है। इस साल जन्म बच्चों के लिए कई नाम ट्रेंड में रहे। साल 2024 में हिंदू लड़के और लड़की के इन नामों की चर्चा बनी रही। अपने बच्चे का नामकरण करने वाले माता-पिता ने जरूर इन नामों पर भी गौर किया होगा।

Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Boy And Baby Girl Names With Unique Meaning in Hindi Disprj
दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम - फोटो : instagram

सेलेब्स बच्चों के नाम रहे ट्रेंड में 

इस साल कई सेलेब्स के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी। सेलेब्स ने अपने बच्चे को यूनिक नाम दिए जो खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियों में रहे। यहां इस साल जन्में सेलेब्स बच्चों के चर्चित नामों की सूची दी जा रही है, 

अकाय 

विराट अनुष्का ने अपने बेटे को अकाय नाम दिया। अकाय तुर्की भाषा से लिया शब्द है, जिसका अर्थ चमकता हुआ चांद या पूर्णिमा का चंद्रमा होता है।

दुआ

दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी को बेहद खूबसूरत नाम दिया जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखा। दुआ का अर्थ प्रार्थना से है।

Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Boy And Baby Girl Names With Unique Meaning in Hindi Disprj
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

इशांक

इशांक नाम का अर्थ है बारिश। इशांक नाम भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ है। इशांक का अर्थ काला या गहरा भी होता है।

अगस्त्य

अगस्त्य नाम का अर्थ है पहाड़ों को हिलाने वाला। पौराणिक कथा के अनुसार, हिंदू धर्म में एक ऋषि का नाम अगस्त्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Boy And Baby Girl Names With Unique Meaning in Hindi Disprj
बेटे के लिए सुंदर नाम - फोटो : Adobe stock

भुविक

भुविक हिंदू लड़के के लिए सुंदर नाम है  जिसका अर्थ भी खूबसूरत है। भुविक का अर्थ है स्वर्ग।

रुवान

बेटे के लिए रुवान नाम भी आकर्षक है। इस साल बच्चे का नाम रखते समय कई अभिभावकों ने रुवान नाम सर्च किया। रुवान का मतलब है संतुष्टि, संतोष, स्वीकृति या सद्भावना।

विवान

विवान नाम साल 2024 में ट्रेंड में रहा। बेटे के लिए विवान नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण हो सकता है। विवान का मतलब है प्रतिभाशाली और जीवन से भरपूर। विवान नाम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Trending Hindu Baby Boy And Baby Girl Names With Unique Meaning in Hindi Disprj
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा - फोटो : इंस्टाग्राम

राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले वर्ष जन्मी अपनी बेटी का नाम राहा रखा जो इस साल भी काफी ट्रेंड में रहा। राहा नाम यूनिक और आधुनिक है। संस्कृत भाषा में राहा शब्द का अर्थ गोत्र होता है। वहीं बंगला भाषा में राहा का मतलब आराम से है। अरबी में राहा को शांति से जोड़ा जाता है। कई भाषाओं में इस नाम के अलग अलग अर्थ हैं लेकिन बेटी के  लिए राहा नाम का सबसे खूबसूरत अर्थ है खुशी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed